Iran: स्वर्गीय अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाज़े की नमाज़ में मोजतबा खामेनेई नहीं दिखे

Iran: स्वर्गीय अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाज़े की नमाज़ में मोजतबा खामेनेई नहीं दिखे

तेहरान । Iran की राजधानी तेहरान में आज पूर्व सर्वोच्च नेता स्वर्गीय अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम नमाज में राष्ट्र के राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक नेतृत्व ने हिस्सा लिया।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार खामेनेई के तीन बेटे, मसूद, मैसम और मुस्तफा, तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष, मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और वरिष्ठ कमांडरों के साथ अंतिम नमाज का नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि, उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई वहां दिखाई नहीं दिया।

देश के नए सर्वोच्च नेता 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में उनके पिता, परिवार के कई सदस्यों और अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की मौत के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिया हैं। जूनियर खामेनेई ने अपने पिता का स्थान लिया, लेकिन सार्वजनिक जीवन से उनकी अनुपस्थिति ने ईरान के नए नेता के ठिकाने को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व सर्वोच्च नेता की अंतिम यात्रा अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी और 9 जुलाई को पवित्र शहर मशहद में उनके दफन के साथ संपन्न होगी। इसके बाद 40 दिनों तक सार्वजनिक शोक मनाया जाएगा।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!