विश्व । ईरान में Former Supreme Leader ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के छह दिवसीय राजकीय अंतिम Funeral की तैयारियां चल रही हैं, जिसकी शुरुआत आज तेहरान में होगी।
अधिकारियों को उम्मीद है कि इन समारोहों में लाखों लोग शामिल होंगे, जिसके लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं।
ईरान के वरिष्ठ नेताओं, सैन्य कमांडरों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों ने तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित लोगों में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर अहमद वाहिदी शामिल थे।
भारत का प्रतिनिधित्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने किया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, चीन के वरिष्ठ प्रतिनिधि हे वेई, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी और कई देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल थे। यह अंतिम संस्कार 28 फरवरी को इजरायली और अमेरिकी हवाई हमलों में खामेनेई की मृत्यु के बाद आयोजित किया जा रहा है।
अंतिम यात्रा अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी और इस महीने की 9 तारीख को पवित्र शहर मशहद में उनके दफन के साथ संपन्न होगी। इसके बाद 40 दिनों तक सार्वजनिक शोक जारी रहेगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!