Indian Railways । Azadi ka Amrit Mahotsav । OSOP । Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना से स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा

Indian Railways । Azadi ka Amrit Mahotsav । OSOP । Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना से स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा

इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। 

दरभंगा । Azadi ka Amrit Mahotsav के तहत शुरू की गई Indian Railways की ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ (OSOP) योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत Darbhanga Junction पर मिथिला के पारंपरिक खाद्य पदार्थों और स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

Darbhanga Junction पर लगे स्टॉलों पर दही-चूड़ा, गुड़, मखाना, पेड़ा, मिष्टी दही, अचार और मिथिला की पहचान से जुड़े अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। इन उत्पादों के माध्यम से यात्रियों को स्थानीय स्वाद और मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। रेलवे स्टेशन पर स्टॉल की सुविधा मिलने से स्थानीय उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

Darbhanga Junction पर उपलब्ध इन उत्पादों को लेकर यात्रियों और दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय दुकानदारों को उम्मीद है कि रेलवे की इस पहल से उनके कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और मिथिला के पारंपरिक उत्पादों की पहचान और मजबूत होगी।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!