बारिश भी नहीं रोक पाएगी बहनों का प्यार: जींद डाकघर में आए 10 रुपये वाले वाटरप्रूफ Rakhi Envelopes विदेश में बैठे भाई तक समय पर पहुंचेगी राखी, जींद हेड पोस्ट मास्टर ने की 10-15 दिन पहले डाक भेजने की अपील
जिंद । रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए Indian Postal Department ने बहनों के लिए एक बेहद सार्थक और सराहनीय पहल की है। त्योहार के मौसम में दूर बैठे भाइयों तक बहनों का स्नेह और रक्षा-सूत्र सुरक्षित रूप से पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष 'Rakhi Envelopes' जारी किए हैं।
आकर्षक लुक व मजबूती लिफाफे पर डाकघर का लोगो, राखी की सुंदर आकृति और 'हैप्पी राखी' लिखा गया है। यह आम लिफाफों की तुलना में काफी मजबूत है ताकि आसानी से न फटे।पानी व बारिश से सुरक्षा मानसून के मौसम को देखते हुए इसे पूरी तरह से वाटरप्रूफ बनाया गया है।
बारिश या पानी का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और अंदर रखी राखी सुरक्षित एवं सूखी रहेगी।किफायती कीमत इस विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे की कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है, जो जींद जिले के सभी उप-डाकघरों के काउंटरों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
डाकघर में बहनों को लंबी लाइनों या किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही डाक कर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अवकाश (छुट्टी) के दिनों में भी कार्य करके रक्षा-सूत्र को सही समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जींद मुख्य डाकघर के हेड पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय डाक पर नियमानुसार छूट भी दी जाती है।
उन्होंने बहनों से अपील की कि विदेशों में रह रहे भाइयों तक राखी समय पर पहुंचाने के लिए त्योहार से कम से कम 10 से 15 दिन पहले डाक अवश्य बुक करवा दें। उन्होंने जींद की जनता से आग्रह है कि वे डाक विभाग की इन सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। डाक विभाग हर नागरिक को बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!