विश्व । US Secretary of State मार्को रुबियो ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की जनता को बधाई दी। अपने संदेश में श्री रुबियो ने कहा कि India-USA संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हैं, जिसका श्रेय अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों को जाता है।
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों के गहरे जुड़ाव एक ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और भविष्य की ओर उन्मुख है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उस भविष्य की ओर देख रहा है, जिसे दोनों देश मिलकर बनाएंगे।
External Affair Minister डॉ. एस. जयशंकर ने विदेश मंत्री रुबियो को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया, साइप्रस, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और सिंगापुर के अपने समकक्षों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!