India-US Joint Military Exercise । Yudh Abhyas । Uttarakhand । Rajasthan: भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास उत्तराखंड तथा राजस्थान में शुरू

India-US Joint Military Exercise । Yudh Abhyas । Uttarakhand । Rajasthan: भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास उत्तराखंड तथा राजस्थान में शुरू

India-US Joint Military Exercise  Uttarakhand और Rajasthan में शुरू हुआ, जिसमें अंतर-संचालनीयता, पर्वतीय अभियान, ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।

नई दिल्ली । India-US Joint Military Exercise, Yudh Abhyas के 22वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को हुई।

यह अभ्यास उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दोनों सेनाओं के 600 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय इलाकों में इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स के इस्तेमाल में संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें पैदल सेना-प्रधान अभियानों पर जोर दिया गया है।

यह परिचालन संबंधी सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान, संयुक्त योजना और समन्वित क्रियान्वयन के माध्यम से अंतर-संचालनीयता को मजबूत करेगा।

प्रौद्योगिकी का समावेश प्रमुख फोकस बना रहेगा, जिसमें निगरानी और टोही के लिए ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों के इस्तेमाल पर प्रशिक्षण के साथ-साथ उभरती प्रौद्योगिकियों और बहु-क्षेत्रीय अभियानों पर विशेषज्ञता का आदान-प्रदान शामिल है।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!