India । Ship Recycling: भारत 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा शिप रीसाइक्लिंग देश बना

India । Ship Recycling: भारत 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा शिप रीसाइक्लिंग देश बना

नई दिल्ली । India वर्ष 2025 में दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण (Ship Recycling) राष्ट्र बन गया है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटैड) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2024 के 30.1 फीसदी से बढ़कर वर्ष 2025 में 35.4 फीसदी हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में जहाज पुनर्चक्रण गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और यह वर्ष 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन से बढ़कर वर्ष 2025 में 2.99 मिलियन ग्रॉस टन तक पहुंच गया, जो लगभग 60 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि इस उपलब्धि के साथ मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 के तहत दुनिया का अग्रणी जहाज पुनर्चक्रण राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित समय से पांच वर्ष पहले ही हासिल कर लिया गया है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जोर देते हुए कहा कि दुनिया के शीर्ष Ship Recycling राष्ट्र के रूप में भारत का उभरना निरंतर नीतिगत सुधारों, उद्योग जगत के प्रयासों तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की सफलता को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह उपलब्धि जिम्मेदार और सतत Ship Recycling के वैश्विक केन्द्र के रूप में देश की स्थिति को और मजबूत करती है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!