नई दिल्ली । Minister of Petroleum and Natural Gas हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि India तथा Mauritius परंपरागत पेट्रोलियम उत्पादों से आगे बढ़कर Clean and sustainable fuel की ओर अपनी ऊर्जा साझेदारी का विस्तार करने के लिए तैयार हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पुरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग पेट्रोलियम उत्पादों में मौजूदा साझेदारी को मजबूत करते हुए भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन पर अधिक केन्द्रित होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मॉरीशस ने गठबंधन के समर्थन से अपना राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति ढांचा विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यह ढांचा भारत और मॉरीशस को स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन में सहयोग को मजबूत करने के नए अवसर प्रदान करेगा।
श्री पुरी ने भारत की बढ़ती शोधन क्षमता और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के शुद्ध निर्यातक के रूप में इसकी स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की शोधन क्षमता देश को सहयोगी देशों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बना रही है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!