IMF । Deputy Director of Research: आईएमएफ ने 2026 में 3.1 फीसदी वैश्विक वृद्धि का लगाया अनुमान

IMF । Deputy Director of Research: आईएमएफ ने 2026 में 3.1 फीसदी वैश्विक वृद्धि का लगाया अनुमान

IMF की Deputy Director of Research पेट्या कोएवा ब्रूक्स ने बढ़ते जोखिमों, ऋण संबंधी बढ़ती कमजोरियों और कम देशों में केन्द्रित होती वृद्धि को लेकर चेतावनी दी।

नई दिल्ली । भारत के लिए वृद्धि दर के अनुमान में तेज बढ़ोतरी वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति के विपरीत है।

2026 में IMF ने विश्व अर्थव्यवस्था के 3.1 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है, जो जुलाई में लगाए गए 3 फीसदी के अनुमान से केवल थोड़ा अधिक है।

IMF ने कहा कि यह मामूली सुधार AI में मजबूत निवेश के बीच आया है, लेकिन पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न ऊर्जा संकट इसके प्रभाव को कम कर रहा है।

हालांकि, IMF की Deputy Director of Research पेट्या कोएवा ब्रूक्स ने कहा कि गिरावट के जोखिम बढ़ रहे हैं साथ ही अधिकतर देश इसमें पीछे छूट रहे हैं।

बढ़ते ऋण बोझ के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं जिसके कारण उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि अब वैश्विक वृद्धि में 95 फीसदी योगदान केवल 32 देशों का है, जबकि अप्रैल में यह संख्या 54 देशों की थी।

(input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!