IMD । South-West monsoon । Heatwave: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पूर्व और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

IMD । South-West monsoon । Heatwave: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पूर्व और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज रंग की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा और तेलंगाना में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD ने कहा कि South-West monsoon महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

उसने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान South-West monsoon के महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, जिसमें मुंबई भी शामिल है, तेलंगाना एवं ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड तथा बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली चमकने और तेज़ झोंकों वाली हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। इसी प्रकार की परिस्थितियां अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी रहने की संभावना है।

इस बीच, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में Heatwave चलने की संभावना जताई है, जबकि विदर्भ में कल भीषण Heatwave और गर्म रात की स्थिति बने रहने का अनुमान है। IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

दिल्ली के लिए IMD ने कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कल अधिकतम तापमान लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!