IMD । Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

IMD । Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली ।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे में भारी वर्षा की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है।

इसी तरह की मौसम स्थितियों का अनुमान मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में भी लगाया गया है।

Delhi  में IMD ने आज के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने आज अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 27°C से 29°C के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!