नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD ) ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
IMD ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा के लिए रेड कलर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, विदर्भ, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है।
इस बीच, मौसम एजेंसी ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!