नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में कल Heavy Rain का रेड अलर्ट जारी किया है।
अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और कर्नाटक में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरलम, माहे, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी अगले 3-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा की तलहटी वाले क्षेत्रों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और तूफान की आशंका व्यक्त की है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!