नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, असम और मेघालय के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर से लेकर बिखरी हुई वर्षा देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में कल तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
इस बीच, आईएमडी ने आज बिहार और तेलंगाना के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में बुधवार तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, आज तटीय कर्नाटक, झारखंड, कोंकण, गोवा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!