कुल्लू । PNB के सहयोग से Himachal Pradesh के विकास खंड बंजार में Self-help groups से जुड़ी महिलाओं के लिए Banking Services and Financial Awareness पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया।
जागरूकता शिविर के दौरान महिलाओं को PNB की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने तथा उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए उपलब्ध ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर एलडीएम कुल्लू राजेंद्र शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम कुल्लू संजय ठाकुर, वेडीस फाउंडेशन के योगेश, पंजाब नेशनल बैंक शाखा बंजार की क्षेत्रीय समन्वयक डोलम ठाकुर, मिशन कार्यकारी श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा प्रीति चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!