Himachal Pradesh । Meteorological Centre Shimla: हिमाचल में बारिश का दौर जारी, छह जिलों में तेज बारिश के आसार

Himachal Pradesh । Meteorological Centre Shimla: हिमाचल में बारिश का दौर जारी, छह जिलों में तेज बारिश के आसार

शिमला ।  Himachal Pradesh में अगले 12 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Meteorological Centre Shimla के अनुसार हमीरपुर, चंबा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश के दौर की संभावना है। 

3 सितंबर रात 9 बजे से 4 सितंबर सुबह 9 बजे तक इन जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में स्थानीय स्तर पर भूस्खलन और मलबा आने, नदी-नालों समेत सभी जल स्रोतों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है। फिसलन के कारण सड़क दुर्घटनाओं, यातायात बाधित होने तथा कमजोर ढांचों, बागवानी और कृषि को आंशिक नुकसान की भी संभावना है। 

लोगों को भूस्खलन और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

(Input from News on Air)

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!