Guwahati । Ambubachi Mela: कामाख्या मंदिर में आज से वार्षिक अंबुबाची मेले की शुरुआत

Guwahati । Ambubachi Mela: कामाख्या मंदिर में आज से वार्षिक अंबुबाची मेले की शुरुआत

नई दिल्ली । Guwahati के नीलाचल पहाड़ी स्थित कामाख्या मंदिर में आज से वार्षिक Ambubachi Mela की शुरुआत हो गई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और तीर्थयात्री इस पवित्र आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज रात करीब 9 बजे 'प्रवृत्ति' अनुष्ठान के बाद मंदिर के कपाट तीन दिनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर 23 से 25 जून तक बंद रहेगा और 26 जून को 'निवृत्ति' अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोला जाएगा।

देवी कामाख्या के वार्षिक रजस्वला काल के प्रतीक इस मेले को नारी शक्ति और उर्वरता के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!