रांची । Governor संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को Shri Krishna Janmashtami की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उनके दिव्य संदेश से सभी के जीवन में सद्भाव, शांति और प्रेम का संचार हो तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बढ़े, यही मंगलकामना है।
CM हेमंत सोरेन ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, न्याय और कर्मयोग के महान प्रतीक हैं।
श्री सोरेन ने कहा कि उनके आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक के साथ सत्य का साथ देते हुए अपने कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!