नई दिल्ली । Global Fintech Conference में PM ने UPI की सफलता को वित्तीय क्षेत्र में भारतीय उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब इसकी चर्चा होती थी तो कुछ लोग मजाक बनाते थे लेकिन आज एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 11 देशों में सेवाएं दे रहा है और वित्तीय समावेशन के नए रिकॉर्ड बना रहा है।
PM ने डिजिटल इंडिया की सफलता की कहानी को नए अध्याय की ओर बढ़ता बताया। उन्होंने फिनटेक कंपनियों से साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने, एथिकल डेटा प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड्स अपनाने, रेगुलेटर-इंडस्ट्री इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और फिनटेक कंज्यूमर प्रोटेक्शन इंडेक्स विकसित करने का आह्वान किया।
PM ने कहा कि फिनटेक ने स्पीड और स्केल पेमेंट में दिखाया है अब नॉन पेमेंट में ताकत दिखानी होगी, फिनटेक अन्य फाइनेंशियल सर्विस तक पहुंच बना सकता है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!