FSSAI । Hindustan Unilever Limited । Nestle India: एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फूड प्रोडक्ट के बारे में गुमराह करने वाले दावों पर जारी किया नोटिस

FSSAI । Hindustan Unilever Limited । Nestle India: एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फूड प्रोडक्ट के बारे में गुमराह करने वाले दावों पर जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर भ्रामक दावों को लेकर नेस्ले इंडिया और Hindustan Unileverimited को नोटिस जारी किए हैं।

खाद्य नियामक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने हॉर्लिक्स विमेन्स प्लस चॉकलेट न्यूट्रिशन ड्रिंक और हॉर्लिक्स मदर्स प्लस केसर उत्पादों पर संभावित रूप से भ्रामक दावे किए थे।

इनमें हड्डियों की मजबूती, जन्म के समय स्वस्थ वजन और “नो एडेड शुगर” शब्द के इस्तेमाल से संबंधित दावे शामिल हैं। FSSAI ने कहा कि कुछ दावे भ्रामक या लागू खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। कंपनी को निर्धारित अवधि के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

एक अलग मामले में, नेस्ले इंडिया के साथ दो डेयरी निर्माताओं को उसके नेस्कैफे रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी पेय पदार्थों की लेबलिंग और ऑनलाइन विवरणों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। नियामक ने उत्पाद विवरणों और उनकी घोषित खाद्य श्रेणियों में विसंगतियों को चिह्नित किया है।

FSSAI ने Nestle India को उसके रिसोर्स रीनल वनीला फ्लेवर पाउडर को लेकर भी नोटिस जारी किया है, जो क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित लोगों के आहार प्रबंधन के लिए है।

नियामक के अनुसार, उत्पाद का विपणन आवश्यक पूर्व अनुमोदन के बिना किया गया था। कंपनियों को नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है और उनके स्पष्टीकरण तथा लागू नियमों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!