Evian । PM । G-7 । Global South:  प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में उच्च स्तरीय जी7 कार्य सत्र में लिया भाग

Evian । PM । G-7 । Global South:  प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में उच्च स्तरीय जी7 कार्य सत्र में लिया भाग

विश्व । PM नरेन्द्र मोदी आज फ्रांस के Evian में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में एक उच्चस्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं। “नई साझेदारियां स्थापित करना तथा अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषय पर आयोजित इस सत्र में जी-7 देशों के नेताओं, साझेदार देशों तथा विश्व बैंक एवं अफ्रीकी विकास बैंक के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा PM मोदी और अन्य सहभागी नेताओं के औपचारिक स्वागत के तुरंत बाद हुई। समूह छायाचित्र के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत और जी-7 देश वैश्विक समृद्धि, सतत विकास और मानव कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

इससे पहले आज PM मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर एवियन पहुंचे। यह शिखर सम्मेलन कल शुरू हुआ था। आगमन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में PM ने कहा कि वह विश्व नेताओं के साथ बातचीत करने और प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक अधिक सतत और समृद्ध ग्रह की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह शिखर सम्मेलन भारत के लिए विशेष रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि PM मोदी से वैश्विक दक्षिण (Global South) की चिंताओं और प्राथमिकताओं को मजबूती से उठाने की अपेक्षा की जा रही है। G-7 आउटरीच प्रक्रिया में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने तथा शांति, सुरक्षा, सतत विकास और आर्थिक वृद्धि से जुड़े अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में उसके बढ़ते योगदान और भूमिका को दर्शाती है।

शिखर सम्मेलन के इतर PM मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं। आज शाम वह राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित एक भव्य रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम कल PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक होगी। दोनों नेताओं के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करने की संभावना है।

(Input from New on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!