European Union । UKIBC । FTA । Bilateral Economic Cooperation: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को तेज़ी से लागू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के ट्रेड सेक्रेटरी आया भारत

European Union । UKIBC । FTA । Bilateral Economic Cooperation: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को तेज़ी से लागू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के ट्रेड सेक्रेटरी आया भारत

नई दिल्लीः यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल (UKIBC) ने भारत की यात्रा पर आए यूनाइटेड किंगडम के व्यवसाय एवं व्यापार राज्य सचिव पीटर काइल का स्वागत करते हुए भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement-FTA) को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और बढ़ावा मिल सके।

अपनी भारत यात्रा के दौरान पीटर काइल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने समझौते को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। जुलाई 2025 में हस्ताक्षरित यह FTA, यूरोपीय संघ (European Union) से अलग होने के बाद यूनाइटेड किंगडम का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व्यापार समझौता माना जाता है।

UKIBC के अनुसार, वर्तमान में भारत तथा यूनाइटेड किंगडम के बीच वार्षिक व्यापार का मूल्य 48 अरब पाउंड है। इस समझौते के तहत Uk के 99 प्रतिशत और भारत के 90 प्रतिशत शुल्कों (टैरिफ) को उदार बनाया जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार अधिक सुगम और कम लागत वाला हो सकेगा।

इस व्यापार समझौते में व्यापार, नवाचार, श्रम, पर्यावरण और लैंगिक सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए 30 अध्याय हैं, जिससे यह भारत के सबसे व्यापक व्यापार समझौतों में से एक बन गया है।

डॉ. किशोर जयरामन, समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी UKIBC ने कहा कि दुनिया की चौथी और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह समझौता वर्षों की वार्ताओं के बाद अपने अंतिम चरण में पहुंचा है और इससे दोनों देशों के व्यवसायों तथा उपभोक्ताओं के लिए व्यापक अवसर खुलेंगे।

भारत तथा यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने वाली गैर-लाभकारी संस्था यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने कहा कि उसने संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को समर्थन देने के लिए वार्ता प्रक्रिया के दौरान उद्योग जगत के हितधारकों और नीति-निर्माताओं के साथ निकटता से काम किया है।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!