EU । Open AI । Digital Spokesperson: यूरोपीय संघ ने ‘ओपनएआई’ की घटना की जांच की शुरू

EU । Open AI । Digital Spokesperson: यूरोपीय संघ ने ‘ओपनएआई’ की घटना की जांच  की शुरू

EU एक ऐसी रिपोर्ट की जांच कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि Open AI के हजारों एआई एजेंटों ने स्वायत्त रूप से काम किया और प्रोग्रामरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया।

ब्रुसेल्स(बेल्जियम) । यूरोपीय संघ (EU) ‘Open AI’ द्वारा विकसित हजारों कृत्रिम मेधा (AI) एजेंटों से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। बताया गया है कि AI एजेंटों ने अपने स्तर पर काम किया और प्रोग्रामरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया।

EU के digital spokesperson थॉमस रेनियर ने कहा कि संघ को घटना की एक रिपोर्ट मिली है और वह मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि EU, AI प्रणालियों के नियंत्रण खोने से जुड़े ऐसे मामलों पर बारीकी से नजर रख रहा है।

EU के AI नियमों के तहत, कंपनियों को अपनी AI प्रणालियों से जुड़े जोखिमों का आकलन और उन्हें कम करना आवश्यक है। नियामकों के पास उल्लंघनों के लिए दंड लगाने का अधिकार भी है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!