नई दिल्ली । Environment, Forest and Climate Change भूपेंद्र यादव ने आज उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य के NCR से जुड़े आठ जिलों में वायु गुणवत्ता में सुधार के उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। इनमें नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर शामिल हैं।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई, जिसमें पुराने वाहनों से संबंधित उपाय, नई ईवी नीति, इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण प्रमाणपत्र अनिवार्य करना और एग्रीगेटर वाहनों से संबंधित उपाय शामिल हैं।
औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 80 फीसदी उद्योगों ने ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित कर लिए हैं।
शेष उद्योगों को भी इसके दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि बैठक में मशीनीकृत और गहन सफाई के माध्यम से धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों की भी समीक्षा की गई तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की गई।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वित प्रयासों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें पहले ही हो चुकी हैं, जबकि राजस्थान और पंजाब के साथ भी विचार-विमर्श की योजना है। पराली प्रबंधन को लेकर राज्यों के साथ समन्वय भी जारी है।
एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए पिछले वर्ष दिसंबर से अब तक 30 से अधिक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इनमें स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!