ENERGY CEASEFIRE । US । President । Russia । Ukraine: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन ऊर्जा युद्धविराम समझौते की कि घोषणा

ENERGY CEASEFIRE । US । President । Russia । Ukraine: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन ऊर्जा युद्धविराम समझौते की कि घोषणा

नई दिल्ली । US President डोनाल्ड ट्रंप ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि Russia तथा Ukraine एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं, जिसे उन्होंने जारी संघर्ष में तत्काल ENERGY CEASEFIRE बताया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में President ट्रंप ने घोषणा की कि मॉस्को और कीव ENERGY CEASEFIRE पर सहमत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में और विस्तार से जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से Russia और Ukraine के बीच युद्ध में ENERGY CEASEFIRE लागू है। दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। इसका उल्लंघन न करने की हिदायत दी!

हालांकि, मॉस्को की ओर से तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की गई। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब President ट्रंप यूक्रेन पर रूसी तेल रिफाइनरियों पर अपने हमले रोकने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं।

इस बीच, यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि प्रस्तावित युद्ध विराम की जानकारी उन्हें भी समाचार के माध्यम से मिली। हालांकि, उन्होंने अमेरिका द्वारा घोषित युद्ध विराम के प्रति कीव का समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मॉस्को भी ऐसा ही करता है तो यूक्रेन रूसी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है।

President जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन उस व्यवस्था के बारे में और विवरण का इंतजार कर रहा है, जिस पर कथित तौर पर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच चर्चा हुई थी।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रूसी ड्रोन और बम यूक्रेन को लगातार निशाना बना रहे हैं, जिसमें खारकीव में एक संयुक्त ताप एवं विद्युत संयंत्र पर किया गया हमला भी शामिल है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!