नई दिल्ली । सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अगस्त 2026 में 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, जिसमें यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 36.5 फीसदी बढ़कर 4,39,309 इकाई हो गई, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 20.34 लाख इकाई को पार कर गई।
माह के दौरान घरेलू वाहन बिक्री में व्यापक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त 2025 में 3,21,901 इकाई से बढ़कर अगस्त 2026 में 4,39,309 इकाई हो गई।
SIAM ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 31,57,822 इकाई रहा।
तिपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त 2026 में 22.8 फीसदी बढ़कर 93,764 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 76,324 इकाई थी, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 10.5 फीसदी बढ़कर 20,34,698 इकाई हो गई, जो पहले 18,41,954 इकाई थी।
तिपहिया वाहन खंड के भीतर, यात्री वाहक वाहनों की बिक्री एक साल पहले की 64,294 इकाई से 22.4 फीसदी बढ़कर 78,680 इकाई हो गई, जबकि माल वाहक वाहनों की बिक्री 9,876 इकाई से 34.9 फीसदी बढ़कर 13,320 इकाई हो गई।
हालांकि, ई-रिक्शा की बिक्री 6 फीसदी घटकर 1,264 इकाई रह गई, जो पहले 1,344 इकाई थी, जबकि ई-कार्ट की बिक्री 38.3 फीसदी घटकर 500 इकाई रह गई, जो पहले 810 इकाई थी।
दोपहिया वाहन खंड के भीतर, स्कूटर की बिक्री 23.8 प्रतिशत उछलकर 8,55,715 इकाई हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 2.4 फीसदी बढ़कर 11,33,047 इकाई हो गई।
SIAM के Director General राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों ने 2026 में अगस्त महीने की अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। अगस्त 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री 4.39 लाख इकाई रही, जिसमें 36.5 फीसदी की दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई।
तिपहिया वाहनों की बिक्री 0.94 लाख इकाई रही, जिसमें 22.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, और दोपहिया वाहनों की बिक्री 20.35 लाख इकाई रही, जिसमें पिछले साल अगस्त 2025 की समान अवधि की तुलना में 10.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
मेनन ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग मजबूत वृद्धि के दौर से गुजर रहा है, हालांकि उन्होंने आगाह किया कि अगस्त की वृद्धि को पिछले वर्ष के निचले आधार से समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा किव्यापक मांग का माहौल मूल रूप से मजबूत बना हुआ है। मजबूत उपभोक्ता विश्वास, लचीले ग्रामीण बाजार, वित्तपोषण की बेहतर होती परिस्थितियां और वैकल्पिक ड्राइवट्रेन को तेजी से अपनाया जाना, वाहन श्रेणियों में अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं।
त्योहारी मांग से भी अतिरिक्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे दूसरी तिमाही के आंकड़े स्वस्थ रहने की संभावना है।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!