नई दिल्ली । दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत Delhi Udyog Mitra Portal’ का शुभारंभ किया। यह पोर्टल दिल्ली में Ease of Doing Business के इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इसके माध्यम से उद्यमियों, व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, औद्योगिक इकाइयों और निवेशकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और अनुमतियों तक एक ही डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से आसान पहुंच मिलेगी।
इस अवसर पर CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार आगे भी पोर्टल में और अधिक सेवाओं को जोड़ने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और डिजिटल परिवर्तन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
दिल्ली सरकार ने बताया कि इस पोर्टल पर वर्तमान में 15 विभागों की 50 से अधिक सरकारी सेवाएं एकीकृत की गई हैं जिसे बढ़ाकर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाओं तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे दिल्ली के 8 लाख से अधिक व्यापारियों को सरकारी सेवाओं तक आसान एवं सुविधाजनक पहुंच मिलेगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!