Delhi Traffic Police । Special Traffic Arrangements: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी

Delhi Traffic Police । Special Traffic Arrangements: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी

नई दिल्ली । कांवड़ यात्रा के मद्देनजर Delhi Traffic Police ने आज से अगले महीने की 11 तारीख तक दक्षिणी रेंज में Special Traffic Arrangements लागू की है।

Delhi Traffic Police द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही और कांवड़ शिविरों के कारण यातायात जाम तथा मार्गों में परिवर्तन की संभावना है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि कांवड़ियों की अधिक आवाजाही के दौरान आउटर रिंग रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, एमबी रोड, एमजी रोड, अरबिंदो मार्ग, जेबी टीटो मार्ग और एलबीएस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

इसके अलावा यात्रियों को विशेष रूप से हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों या अस्पतालों की यात्रा करने से पहले अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाने की भी सलाह दी गई है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!