Delhi Police । Cyber Crime । NCRP: दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क में नौ लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Police । Cyber Crime । NCRP: दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क में नौ लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । Delhi Police ने एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए Cyber Crime के कई मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ, गाजियाबाद और जयपुर से इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए केन्द्रीय जिले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि अब तक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज लगभग 19 शिकायतों का संबंध इस नेटवर्क से पाया गया है। ये शिकायतें महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा सहित कई राज्यों से प्राप्त हुई थीं।

इन मामलों में शामिल कुल राशि लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह तीन-स्तरीय कार्य विभाजन के तहत काम करता था। एक समूह कथित रूप से मोबाइल फोन और अन्य उपकरण चोरी करता था, जबकि दूसरा समूह बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। जयपुर स्थित तकनीकी रूप से दक्ष सदस्यों की एक टीम कथित तौर पर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों के माध्यम से स्थानांतरित कर निकालने का काम करती थी।

छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार लैपटॉप, दो टैबलेट, लगभग 52 मोबाइल फोन, 70 डेबिट कार्ड, 145 सिम कार्ड, छह पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) मशीनें, 13 बैंक पासबुक और चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास कई मर्चेंट आईडी थीं, जिनका उपयोग बैंकों से पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनें प्राप्त करने के लिए किया जाता था।

इन मशीनों का कथित रूप से धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि की निकासी और उसे खपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। दिल्ली पुलिस को संदेह है कि आरोपी विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग कर बैंक खातों तक पहुंच बना रहे थे और सिम कार्ड का उपयोग किए बिना ही लेन-देन कर रहे थे। मामले के तकनीकी पहलुओं की आगे जांच की जा रही है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!