नई दिल्ली । दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी को 2 हजार 800 नई वातानुकूलित लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इन बसों को PM E-Drive Scheme के तहत शामिल किया जाएगा, जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई बसें अंतिम छोर तक संपर्क (लास्ट-माइल कनेक्टिविटी) को बेहतर बनाएंगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक तथा सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।
मंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली को स्वच्छ और अधिक टिकाऊ शहरी परिवहन प्रणाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी। श्री सूद ने कहा कि यह पहल विकसित, आधुनिक और हरित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के विस्तार से प्रदूषण कम करने, नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने तथा राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए दैनिक आवागमन को अधिक आसान और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!