नई दिल्ली । Delhi के Lieutenant Governor तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 200 नई शून्य-उत्सर्जन Electric Buses को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे शहर में Electric Buses का बेड़ा 5,000 के आंकड़े को पार कर गया। इस अवसर पर श्री संधू ने कहा कि ये पहल पर्यावरण के अनुकूल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये नागरिक-केन्द्रित हैं।
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि Electric Buses का विस्तार सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब 5,000 से अधिक Electric Buses संचालित हो रही हैं, जबकि कुल बस बेड़ा लगभग 6,800 तक पहुंच गया है।
कम ऊंचाई वाली, वातानुकूलित बसें सरकार की पूरी डीटीसी बसों के बेड़े को इलेक्ट्रिक में बदलने और 2028-29 तक कुल बस बेड़े को लगभग 14,000 तक बढ़ाने की योजना का हिस्सा हैं। इस दौरान नई दिल्ली-करनाल अंतरराज्यीय ई-बस सेवा भी शुरू की गई।
पांच वातानुकूलित Electric Buses प्रतिदिन प्रत्येक दिशा में 10 फेरे लगाएंगी। कश्मीरी गेट से करनाल तक का किराया लगभग 212 रुपये तय किया गया है, जबकि इस मार्ग में सिंघु बॉर्डर, मुरथल, पानीपत और अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं।
महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 56 समर्पित लेडीज स्पेशल ई-बस सेवाएं शुरू की गई हैं, जिनमें 15 अधिक मांग वाले मार्गों पर 30 फेरे और 13 मार्गों पर 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल फेरे शामिल हैं।
इन बसों में महिला पुलिसकर्मी, होम गार्ड और महिला कर्मचारी तैनात की जाएंगी। पैनिक बटन को दिल्ली पुलिस की 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के साथ भी एकीकृत किया जाएगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!