नई दिल्ली । Delhi Government ने DTC बसों में महिलाओं के लिए Pink Ticket की सुविधा इस महीने की 31 तारीख तक बढ़ा दी है। परिवहन विभाग के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा की पात्र महिलाएं डीटीसी और दिल्ली क्लस्टर बसों में कागजी पिंक टिकट का इस्तेमाल कर सकेंगी।
यह सुविधा पहले कल खत्म होनी थी और आज से Pink Saheli Smart Card अनिवार्य होना था। अधिक महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने का मौका देने के लिए सरकार ने कागजी टिकट की अवधि बढ़ाई है।
दिल्ली में अब तक करीब 18 लाख पिंक सहेली कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए शहर में 50 अधिकृत केन्द्र बनाए गए हैं।
सरकार का लक्ष्य धीरे-धीरे कागजी टिकट की व्यवस्था खत्म कर पूरी तरह स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू करना है। साथ ही, लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी तेज किए जाएंगे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!