नई दिल्ली । दिल्लीवासियों की आज सुबह भारी बारिश और गरज-चमक के साथ शुरुआत हुई। बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 73 मिलीमीटर, लोधी रोड में 80 मिलीमीटर, पालम में 63 मिलीमीटर और आयानगर में 57 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Delhi Government ने कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जलभराव की स्थिति से निपट रही हैं। सरकार ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए Delhi Government युद्धस्तर पर काम कर रही है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि CM रेखा गुप्ता के निर्देशों के बाद सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शहर में भारी बारिश के बीच पीडब्ल्यूडी कंट्रोल रूम का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली, तैयारियों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने शहर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मिंटो ब्रिज जैसे 45 स्थानों पर, जहां पहले गंभीर जलभराव होता था, अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
(Input for News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!