Delhi Government । CM । Delhi Ridge: दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज में 1,000 एकड़ जमीन को आरक्षित वन घोषित करने की अधिसूचना को दी मंज़ूरी

Delhi Government । CM । Delhi Ridge: दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज में 1,000 एकड़ जमीन को आरक्षित वन घोषित करने की अधिसूचना को दी मंज़ूरी

नई दिल्ली । Delhi Government ने दक्षिणी रिज में लगभग 1,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि को आरक्षित वन के रूप में अधिसूचित करने को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ अधिसूचित रिज क्षेत्र बढ़कर लगभग 13,000 एकड़ हो जाएगा। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के तहत लिया गया है।

उन्होंने कहा कि Delhi Ridge न केवल राजधानी की प्राकृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह इसकी हरित सुरक्षा कवच भी है। सुश्री गुप्ता ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली रिज का संरक्षण, वैज्ञानिक पुनर्स्थापन और पुनरुद्धार सुनिश्चित करना है, ताकि यह प्राकृतिक क्षेत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संरक्षित रहे।

सुश्री गुप्ता ने आगे कहा कि भूमि को कानूनी संरक्षण प्रदान करना ही सरकार का एकमात्र उद्देश्य नहीं है, बल्कि रिज के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से रिज कार्य योजना के अनुरूप वैज्ञानिक पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशज प्रजातियों को बढ़ावा देने, क्षरित क्षेत्रों को पुनर्स्थापित करने और आक्रामक प्रजातियों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Delhi Ridge के संरक्षण, पुनर्स्थापन और प्रबंधन के लिए इसी वर्ष दिल्ली रिज प्रबंधन बोर्ड का भी गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारियों में रिज का संरक्षण, वैज्ञानिक पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन, वनीकरण और आवास संरक्षण शामिल हैं।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!