नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी Delhi में आज तक पचासी लाख इक्यासी हजार नौ सौ बीस से अधिक गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
Delhi के Chief Electoral Officer के कार्यालय के अनुसार, दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लगभग एक करोड़ पैंतालीस लाख प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
Delhi में वर्तमान में घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत 13 हजार से अधिक बूथ स्तर अधिकारी (BLOs) अगले महीने की 8 तारीख तक प्रत्येक घर का दौरा करेंगे और सभी मौजूदा मतदाताओं को मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन के लिए पूर्व-मुद्रित गणना प्रपत्रों की दो प्रतियां वितरित करेंगे।
दावे और आपत्तियां अगले महीने की 17 तारीख से 16 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता www.voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!