Commerce Minister । India-US relations: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारत ने चार साल में 38 विकसित देशों के साथ किए खास व्यापार समझौते

Commerce Minister । India-US relations: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारत ने चार साल में 38 विकसित देशों के साथ किए खास व्यापार समझौते

नई दिल्ली । Commerce Minister  पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने पिछले चार वर्षों में 38 विकसित देशों के साथ तरजीही व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक साझेदारों के लिए देश के बाजारों को खोलते हुए भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करने का लक्ष्य रख रहा है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत के व्यापार समझौतों में लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त जीडीपी वाली अर्थव्यवस्थाएं शामिल थीं, जो अब बढ़कर लगभग 70 ट्रिलियन डॉलर हो गई हैं।

श्री गोयल ने कहा कि भारत कनाडा, मैक्सिको, मर्कोसुर, यूरेशिया और कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। श्री गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत विश्वसनीय साझेदारियों की तलाश कर रहा है।

India-US relations पर श्री गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और राजनीतिक सोच में बदलाव के बावजूद ये और मजबूत ही होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंध बने हुए हैं और दोनों देश रक्षा अभ्यासों तथा प्रौद्योगिकी, वस्तुओं और सेवाओं के लिए खुली आपूर्ति श्रृंखलाएं सुनिश्चित करने के प्रयासों सहित कई मोर्चों पर सहयोग कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि यह संबंध आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी अनिवार्यताओं से प्रेरित है और आगे भी मजबूत होता रहेगा।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!