नई दिल्ली । Colombia के दक्षिणपंथी उम्मीदवार डे ला एस्प्रिएला ने कड़े मुकाबले में President चुनाव जीत लिया है। उन्होंने ये जीत मामूली अंतर से हासिल की। अपराध पर सख्ती और मजबूत अर्थव्यवस्था के उनके वादे पर Colombia की जनता ने भरोसा जताया।
100 फीसदी वोटों की गिनती के बाद डे ला एस्प्रिएला को 49.66 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीनेटर इवान सेपेडा 48.70 फीसदी वोटों के साथ लगभग 2 लाख 50,000 वोटों से पीछे रहे। डे ला एस्प्रिएला ने देश की आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं के लिए अपने विरोधी पेट्रो को जिम्मेदार ठहराया था।
उन्होंने विद्रोहियों तथा आपराधिक समूहों के साथ बातचीत खत्म करने का वादा किया है, साथ ही तेल और गैस सेक्टर को बढ़ावा देने, टैक्स कम करने और सरकारी ढांचे को 40 फीसदी तक छोटा करने की बात कही थी जिस पर जनता ने भरोसा जताया और उन्हें अगला President चुना है।
वहीं अब जीत के बाद एस्प्रिएला को मिल रही शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही यूएस सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने भी एस्प्रिएला से बात की और बधाई दी। वहीं इस जीत से एस्प्रिएला के समर्थकों में भी खुशी की लहर है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!