CM । Uttarakhand : उत्तराखंड के श्रमिकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात

CM । Uttarakhand : उत्तराखंड के श्रमिकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात

प्रदेश के श्रमिकों को CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात, 4 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से 11 करोड़ रुपये की धनराशि की हस्तांतरित

देहरादून । प्रदेश के श्रमिकों को CM पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने Uttarakhand भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4 हजार 400 से अधिक श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से करीब 11 करोड़ रुपये की धनराशि एक क्लिक से हस्तांतरित की।

यह सहायता विवाह उपरांत अनुदान, मृत्यु उपरांत सहायता, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत दी गई है।

CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व शिविरों का आयोजन किया जाए।

पिछले एक वर्ष में बोर्ड द्वारा 24 हजार से अधिक श्रमिकों को 93 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!