CM । Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर में 57 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

CM । Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर में 57 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बुलंदशहर । Uttar Pradesh के CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है।

CM ने कहा कि राज्य ने एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एमएसएमई और अन्य क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं को प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक मजबूती का आधार बताया।

कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और अपराधियों का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

CM ने कहा कि अब अपराधियों के सामने केवल दो रास्ते हैं, या तो जेल या फिर कानून का सामना करना। उन्होंने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा माहौल को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!