बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया।
भागलपुर (पटना) । भागलपुर में Flood की गंभीर स्थिति के बीच, बिहार के CM सम्राट चौधरी और Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare श्री शिवराज सिंह चौहान ने बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया।
दोनों नेताओं ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और प्रशासन की ओर से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान CM ने बच्चों से अंगिका भाषा में बातचीत भी की। बच्चों ने बताया कि शिविर में उन्हें भोजन के साथ-साथ पढ़ाई की भी सुविधा मिल रही है और वे यहां की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
CM सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जांच में जिन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी पाया गया है, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। श्री चौधरी ने यह भी कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान लोगों की प्रमुख मांग है। इस दिशा में उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वहीं, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM के साथ किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ राहत शिविर में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!