जयपुर । CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि Digital Governance देश में बदलाव का सशक्त माध्यम बनी है। तकनीक के प्रभावी उपयोग से सरकारी योजनाओं में बिचैलियों का दखल खत्म हुआ है। शर्मा बुधवार को जयपुर में National e-Governance Conference के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि DBT से हर योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। राजस्थान में तकनीक को जन कल्याण का माध्यम बनाया जा रहा है।
CM ने इस अवसर पर स्मार्ट परियोजना, ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा और राजस्थान इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया। इससे पहले, शर्मा ने तकनीकी सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके बाद, CM ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान शर्मा ने बताया कि राज्य को डेटा सेंटर क्षेत्र में 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें एसटीटी जीडीसी, एचजी एकाया, नायो बोल्ट सहित कई नामी कंपनियां शामिल हैं।
प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज तकनीकी नवाचारों से न्यूनतम सरकार और अधिकतम सुशासन की बात सार्थक हो रही है।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हो रहे इस सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राजस्थान सरकार की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन में गुरुवार को विभिन्न प्लेनरी और ब्रेकआउट सत्र होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।
केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!