CM: मुख्यमंत्री योगी ने मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का दिया आदेश

CM: मुख्यमंत्री योगी ने मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का दिया आदेश

लखनऊ । CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

कल  कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए CM ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए।

CM ने संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारापानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल स्रोतों के संरक्षणहैंडपंपों के अनुरक्षणतालाबों के पुनर्जीवन और जन जागरूकता कार्यक्रमों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश भी दिए।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!