Bihar । CM । Deputy CM । Statue unveiling । Kosi-Mechi Inter-State Link Project: सुपौल पहुंचे सीएम सम्राट, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

Bihar । CM । Deputy CM । Statue unveiling । Kosi-Mechi Inter-State Link Project: सुपौल पहुंचे सीएम सम्राट, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

CM ने निर्माणाधीन Kosi-Mechi Inter-State Link Project का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया करीब 30 मिनट की देरी से बलुआ बाजार स्थित हेलीपैड केपहुंचे।

सुपौल । Bihar के CM सम्राट चौधरी आज सुपौल जिले के बलुआ बाजार पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। CM ने निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों के का निरीक्षण के साथ-साथ इनकी प्रगति का जायजा भी लिया। 

उनके साथ Deputy CM सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। 

Statue unveiling से पहले CM ने डॉ. जगन्नाथ मिश्र के पैतृक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM श्री चौधरी डॉ. मिश्र के पैतृक आवास पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उनका काफिला चैनपुर स्थित निर्माणाधीन कोसी-मेची लिंक परियोजना स्थल के लिए रवाना हुआ।

श्री चौधरी ने परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके बाद कैंप कार्यालय में परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक और प्रस्तुतीकरण किया गया।

CM ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिया। कोसी-मेची लिंक परियोजना को उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके पूरा होने से सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने, कृषि क्षेत्र को लाभ पहुंचाने तथा बाढ़ और सूखे से प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

श्री चौधरी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सहित वरीय अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!