लखनऊ । उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से दूर रहने की अपील की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे राज्य में देश का 80th Independence Day मनाया जा रहा है। राज्य की राजधानी लखनऊ में विधान भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद CM आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, बल्कि इसका अर्थ अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से पूर्ण मुक्ति भी है, जिन्होंने लगातार देश को कमजोर किया है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ अधिकारी सुनील कुमार को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
राज्य के Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि अन्य मंत्रियों ने भी राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लिया।
हाल ही में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अश्मिता डे को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रभात फेरियों और स्वच्छता अभियानों का आयोजन भी किया गया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!