CM । Delhi Government । ASHA Workers: दिल्ली सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मासिक प्रोत्साहन दोगुना कर 6,000 रुपये करेगी

CM । Delhi Government । ASHA Workers: दिल्ली सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मासिक प्रोत्साहन दोगुना कर 6,000 रुपये करेगी

नई दिल्ली । Delhi Government ने ASHA Workers के लिए निर्धारित मासिक प्रोत्साहन राशि को तीन हजार रुपये से दोगुना कर छह हजार रुपये करन की घोषणा की है। यह निर्णय कल नई दिल्ली में CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि मासिक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को मान्यता देने और उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुश्री गुप्ता ने कहा कि इससे उनके कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उन्हें अपनी सेवाएं जारी रखने में मदद मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली में छह हजार 725 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आम तौर पर प्रत्येक आशा कार्यकर्ता लगभग दो हजार लोगों या 400 परिवारों से जुड़ी होती हैं।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 10,000 छात्रों के लिए छात्रावास बनाने का भी निर्णय लिया है। दिल्ली की CM ने कहा कि दिल्ली सरकार के कुछ विश्वविद्यालयों और संस्थानों में छात्रावासों का निर्माण पहले से ही चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब इस पहल का दायरा बढ़ाया जाएगा। सुश्री गुप्ता ने कहा कि सरकार उन कॉलेजों का भी सर्वेक्षण करेगी, जहां छात्रावास निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

सुश्री गुप्ता ने कहा कि उपयुक्त स्थानों की पहचान होने के बाद छात्रावासों के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!