CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को Bihar Cabinet की बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट ने कुल 47 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई
पटना : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को Bihar Cabinet की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों Dy CM विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने कुल 47 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई।
बैठक में हाल के दिनों में CM द्वारा की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाओं को भी औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। उच्च शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में पांच नए Private University की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी दी है।
स्वीकृत विश्वविद्यालयों में मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय, सिवान में एक निजी विश्वविद्यालय, नवादा के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय तथा औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इसके अलावा, राज्य के चार जिलों में नए न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सिवान के महाराजगंज में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन के निर्माण हेतु ₹34.33 करोड़, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 20 कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए ₹53.02 करोड़, बेगूसराय में 15 कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए ₹39.04 करोड़ तथा नवादा के रजौली में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन के निर्माण के लिए ₹38.38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Bihar Cabinet ने शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से अमृत 2.0 योजना के तहत छपरा सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए ₹76.48 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।
सरकार का मानना है कि इन निर्णयों से राज्य में उच्च शिक्षा, न्यायिक अवसंरचना और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!