CM । Appointment Letter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

CM । Appointment Letter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज 1,375 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को Appointment Letter सौंपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता हासिल की है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने नई पहचान बनाई है और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।

Appointment Letter वितरण को लेकर CM ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से कहा जा रहा था कि नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो रहे हैं, जबकि सितंबर में यह उनका चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है।

CM ने कहा कि सपा-कांग्रेस के नेता नियुक्ति पत्रों की गिनती करते रहें और उनकी सरकार नियुक्ति पत्र बांटती रहेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में माफियाओं का दबदबा था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब आम नागरिक बेखौफ होकर चलता है और माफिया सिर झुकाकर चलते हैं।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!