लखनऊ । CM योगी आदित्यनाथ से भारत में Ambassador to Japan ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में UP तथा Japan के बीच निवेश, सेमीकंडक्टर, उन्नत तकनीक, कौशल विकास, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
CM ने जापानी निवेशकों के लिए प्रदेश में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। दोनों पक्षों ने युवाओं को जापानी उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने, Semiconductor sector में सहयोग बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई।
बैठक में 2027 में भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि जापान के 200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधि इस समय UP के दौरे पर हैं और विभिन्न निवेश प्रस्तावों से करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!