Civil Aviation Ministry । UDAN । Civil Aviation Minister । MoU: केन्द्र ने उड़ान योजना के अगले चरण के लिए 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ किए समझौते

Civil Aviation Ministry । UDAN । Civil Aviation Minister । MoU: केन्द्र ने उड़ान योजना के अगले चरण के लिए 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ किए समझौते

नई दिल्ली । आज नई दिल्ली में इक्कीस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के तहत Civil Aviation Ministry के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस अवसर पर Civil Aviation Minister राममोहन नायडू ने उड़ान को देश की सबसे क्रांतिकारी योजनाओं में से एक बताया, जिसने पूरे देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा दिया है।

अगले चरण के विजन पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि योजना को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाए जाने के बाद, सरकार का लक्ष्य देशभर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 आधुनिक हेलीपोर्ट या हेलीपैड का निर्माण करना है।

उन्होंने कहा कि आगामी चरण का लक्ष्य चार करोड़ उड़ान यात्रियों के लिए यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। श्री नायडू ने यह भी कहा कि विमानन क्षेत्र में रोजगार 2014 में लगभग 30 लाख से बढ़कर आज करीब 77 लाख हो गया है और 2040 तक इसके 2.5 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

श्री नायडू ने बताया कि उड़ान के तहत पिछले एक दशक में 90 से अधिक हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग एक करोड़ 54 लाख यात्रियों को किफायती हवाई यात्रा का लाभ मिला है।

इस अवसर पर एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड पोर्टल का शुभारंभ और उड़ान मार्गों की बोली के अगले चरण के लिए योजना दस्तावेज जारी किया गया।

चैलेंज मोड के तहत हवाई अड्डा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि निर्माण की समय-सीमा को पहले के औसतन दो से तीन वर्ष से घटाकर 18 महीने के लक्ष्य तक लाया जा सके।

मार्ग बोली प्रक्रिया के अगले दौर से बिना हवाई सेवा वाले और कम हवाई सेवा वाले क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी, जिससे पहुंच और आवागमन में सुधार होगा तथा व्यापक आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!