रायपुरः National Commission for Backward Class की Chairperson साध्वी निरंजन ज्योति ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में पिछडे़ वर्ग से संबंधित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने इस प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं के अलावा उनकी मांगों और सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। इस दौरान शिक्षा, रोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा तथा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!